Showing posts with label funny mems. Show all posts
Showing posts with label funny mems. Show all posts

Thursday, July 2, 2020

नेपोटिज़्म की पराकाष्ठा

Tuesday, February 26, 2019

जन्नत तो कन्फर्म है ना? #Surgicalstrike2

indian army, india pakistan cartoon, Terrorism Cartoon, political humor, funny mems


मासूम फिदायीन:
हम जाकर मरें या वे आकर मारें.
जन्नत तो कन्फर्म है ना?
#Surgicalstrike2

हो गई #Surgicalstrike2

humor fun, funny mems, indian political cartoon, political humor, india pakistan cartoon



पाकिस्तान: हो गया? बम गिरा लिए?
अब क्रिकेट खिलाओगे ?  


Wednesday, January 9, 2019

सच्चे भारतीय हैं तो ...


social media, funny mems, daily Humor, jokes

व्हाट्सअप पर मेसेज आया 'सच्चे भारतीय हैं तो ये वीडियो देखें'. मैंने नहीं देखा, अब मैं खुद को ग्वाटेमाला का नागरिक फील कर रहा हूँ

Tuesday, January 1, 2019

हैप्पी नयू ईयर

new year, funny mems, daily Humor, jokes


व्हाट्सएप पर कोई इमेज डाउनलोड नही करता. आज किसी को टिंडे का फोटो भी भेज दो तो वो बगैर डाउनलोड किये "आपको भी नववर्ष की शुभकामनाएं" लिखकर भेज देगा.

Monday, December 31, 2018

कार्टून: पंडितजी की शरण में नर्वस नाइनटीन

new year, indian political cartoon, indian political cartoonist, cartoons on politics, cartoonist kirtish bhatt, daily Humor, funny mems


बिते साल पर जो बिती उससे नर्वस नया साल और नए साल की शुभकामनाओं पर आज का कार्टून
#Cartoon #NewYear

new year, indian political cartoon, indian political cartoonist, cartoons on politics, cartoonist kirtish bhatt, daily Humor, funny mems

Monday, December 24, 2018

मान न मान, दलित हनुमान, मुसलमान हनुमान!



पहले दलित फिर मुसलमान, और अब जाट हो गए हनुमान जी. कारों के पीछे चिपके नाराज़ हनुमान दरअसल इन्हीं नेताओं को घूर रहे हैं, जिन्होंने हनुमान की पहचान को संकट में डाल दिया है. लक्ष्मण के इलाज के लिए संजीवनी बूटी ले आने वाले हनुमान के पास भी, मुंहफट नेताओं का इलाज नहीं है.  ये ना माने और ऐसा ही चलता रहा तो हनुमान जी की नई फ़ोटो मार्केट में आ जाएगी, जिसमें वो अपने हाथ में गदा और मंजीरे के साथ, जाति प्रमाणपत्र भी लिए दिखाई देंगे. मामला और बढ़ा तो ग्लोबल हो जाएगा, फिर एक दिन ट्रंप घोषणा कर देंगे कि ये आपके हनुमान हैं ही नहीं, ये हमारे सुपरमैन और हीमैन की तरह हनुमैन हैं. धर्म के नाम पर कमाकर खाने वाले हनुमान चालीसा के नए संस्करण भी ले आएंगे. जिसे देखो हनुमान को अपनी बिरादरी का बता रहा है. वैसे कमाल की बात है कि देश में ऐसे मनोरंजक माहौल में भी नसीरुद्दीन शाह को डर लग रहा है.


Horn Ok Please

चार साल और ये कमाल


चार साल हो गए...विदेश से काला धन आए और सारे काले धन वालों को फटी बनियान और पट्टे वाली चड्डी में घूमते हुए. चार साल हो गए...पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आए. अब गोलीबारी और घुसपैठ तो दूर, वो रावलपिंडी में सुतली बम फोड़ने से पहले भी भारत से पूछता है.चार साल हो गए...राहुलजी पक्के हिन्दू हो गए और कांग्रेस उनका उतारा जनेऊ लेकर घूम रही है.
चार साल हो गए...गंगा साफ हुए और मिनरल वाटर वालों को सीधे गंगा से बोतलें भर-भरकर बेचते हुए.
चार साल हो गए...केजरीवाल को दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे ठोकते हुए. इतने लगा दिए कि दीवारों पर ख़ुद केजरीवाल के पोस्टर टांगने की जगह ना बची.
चार साल हो गए...लोकपाल आए, अब कोई रिश्वत नहीं ले रहा. उल्टे सत्तर साल में जो रिश्वत दी थी, उसका रिफंड आने लगा है. चार साल हो गए...सिनेमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को संस्कारी हुए, हनी सिंह अब रोज़ चार बोतल दूध पीता है. (डिस्क्लेमर: ये सारी बातें काल्पनिक हैं और लिखने वाले को 26 मई को आए सपने में दिखी थी. इसका वास्तविक जीवन से कोई लेना-देना नहीं है.)