Top

EDITORS' CHOICE
Loading Editors' Choice cartoons...

NEW index

LATEST POSTS
Loading latest posts...
Showing posts with label narendra modi. Show all posts
Showing posts with label narendra modi. Show all posts

Friday, September 18, 2026

A Birthday Blessing: Cartoon on 'Ashirwad ka Diya Campaign'

 

Political cartoon showing a helicopter tour over flood-affected areas during Modi birthday celebrations

A Birthday Blessing… and a Helicopter Tour!

A birthday is usually about cakes, candles and blessings. But in the world of politics, even a birthday can come with an official campaign, a little symbolism—and, apparently, an aerial survey.

The cartoon takes a cheeky look at the appeal to light an “Ashirwad Ka Diya” on Prime Minister Narendra Modi’s birthday, juxtaposing it with the situation in flood-affected areas. While the message talks about blessings and service, the cartoon asks a rather uncomfortable question: When people are struggling with floods, will the leaders actually walk through the affected areas?
Cartoon by:  Kirtish Bhatt

Friday, July 3, 2020

लेह में पीएम, जोश में आईटी सेल सेना

Monday, December 31, 2018

बॉलीवुड का नेताओं में इंटरेस्ट

Horn OK Please, manmohan singh, daily Humor, political humour, narendra modi, bollywood


नया साल कुछ नया लाने वाला है. खानों की फ़िल्में चल नहीं रहीं लिहाजा बॉलीवुड अब नेताओं में इंटरेस्ट लेने लगा है. मनमोहन और बाल ठाकरे की फ़िल्में तैयार हैं. सफल हुईं तो अगले साल रोहित शेट्टी मोदीजी और अमित शाह पर फिल्म लेकर आएगा. जिस टाइप के स्टंट मोदीजी  करते हैं उनके साथ रोहित शेट्टी ही सूट होते हैं. रामंदिर बने ना बने उस पर भी फिल्म जरूर बन जाएगी. लालू-मुलायम के पारिवारिक झगड़ों पर करण जौहर फ़िल्में बनाने लगेगें. फिल्म इंडस्ट्री मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो जायगी और लोग बॉलीवुड की जगह 'पॉलीवुड' कहकर पुकारने लग जायेंगे. हॉलीवुड वाले भी एलियंस को छोड़कर ट्रम्प पर फ़िल्में बनाने बैठ जायेगें. सोचिए हमारी नक़ल कर पकिस्तान भी इस टाइप की फ़िल्में बनाए और हर फिल्म का हीरो पाकिस्तानी सेना का जनरल हो. बहुत कुछ बदल जाएगा, बस जनता के लिए कुछ नहीं बदलेगा. उस बेचारी को तब इन्हें झेलना था अब भी झेलना होगा.

HORN OK PLEASE

Monday, December 24, 2018

चार साल और ये कमाल


चार साल हो गए...विदेश से काला धन आए और सारे काले धन वालों को फटी बनियान और पट्टे वाली चड्डी में घूमते हुए. चार साल हो गए...पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने आए. अब गोलीबारी और घुसपैठ तो दूर, वो रावलपिंडी में सुतली बम फोड़ने से पहले भी भारत से पूछता है.चार साल हो गए...राहुलजी पक्के हिन्दू हो गए और कांग्रेस उनका उतारा जनेऊ लेकर घूम रही है.
चार साल हो गए...गंगा साफ हुए और मिनरल वाटर वालों को सीधे गंगा से बोतलें भर-भरकर बेचते हुए.
चार साल हो गए...केजरीवाल को दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे ठोकते हुए. इतने लगा दिए कि दीवारों पर ख़ुद केजरीवाल के पोस्टर टांगने की जगह ना बची.
चार साल हो गए...लोकपाल आए, अब कोई रिश्वत नहीं ले रहा. उल्टे सत्तर साल में जो रिश्वत दी थी, उसका रिफंड आने लगा है. चार साल हो गए...सिनेमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को संस्कारी हुए, हनी सिंह अब रोज़ चार बोतल दूध पीता है. (डिस्क्लेमर: ये सारी बातें काल्पनिक हैं और लिखने वाले को 26 मई को आए सपने में दिखी थी. इसका वास्तविक जीवन से कोई लेना-देना नहीं है.)

मोदी जी का दिल बड़ा है


मोदीजी ने हार का जनादेश विनम्रता से स्वीकार किया है. अच्छा हुआ. वरना लोगों को डर था कि हार के बाद गुस्से में वो पेट्रोल के दाम 20-25 रुपये बढ़ा ना दें. वैसे ये बड़ी बात है कि जहां लोग दस का सिक्का और दो हज़ार का नोट नहीं स्वीकार रहे, वहां मोदीजी ने तीन राज्यों की हार स्वीकार कर ली. मोदीजी कुछ भी स्वीकार कर लेते हैं, दो-चार दिन पहले उर्जित पटेल 'निजी' कारणों से इस्तीफा दे गए और मोदीजी ने स्वीकार कर लिया. प्रियंका चोपड़ा ने शादी का इंविटेशन भेजा, उन्होंने स्वीकार कर लिया. किसी ने नोटबंदी का आइडिया दे दिया, स्वीकार कर लिया. वो ऐसे-ऐसे देशों के आमंत्रण स्वीकार रहे हैं जहां 70 साल में कोई भारतीय पीएम नहीं गया. यहां तक कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वाले 'अंधभक्तों' की फ्रेंड रिक्वेस्ट भी स्वीकार कर ले रहे हैं. इसी से उत्साहित होकर कुछ पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्योता भेज दिया है, अब बस स्वीकार होने का इंतज़ार है.

HORN OK PLEASE

Saturday, September 18, 2010

कार्टून : नीतीश कुमार के लिए तो यही काफी है.


The war between partners BJP and Janata Dal United JD(U) on Narendra Modi seems to have reached a flashpoint. Bihar Chief Minister Nitish Kumar has now made clear his stand remains unchanged - Modi cannot campaign in Bihar. (Source NDTV)
बामुलाहिजा >> Cartoon by Kirtish Bhatt www.bamulahija.com